Home / National / प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के जेबेल अली में भारत मार्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के जेबेल अली में भारत मार्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दुबई के शासक, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने बुधवार को दुबई में जेबेल अली मुक्त व्यापार क्षेत्र में डीपी वर्ल्ड द्वारा बनाए जाने वाले भारत मार्ट की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि भारत मार्ट जेबेल अली पोर्ट की रणनीतिक स्थिति और लॉजिस्टिक्स में ताकत का लाभ उठाकर भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार को और आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मार्ट में खाड़ी, पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरेशिया में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करके भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम क्षेत्रों के निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …