Home / Odisha / झाड़ी से नवजात बालक मिला

झाड़ी से नवजात बालक मिला

केन्दुझर – केन्दुझर जिले क तुरुमुंगा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के मनोहर शाही के पास एक झाड़ी से नवजात बालक मिला है । बच्चे को लोगों की सहायता से एंबुलैंस के जरिये केन्दुझर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कुछ लोगों को  स्थानीय तालाब में स्नान करने के लिए जाते समय बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी । इसके बाद उन्होंने बच्चे को देखा व अस्पताल पहुंचाया । बच्चे की हालत स्थिर है ।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …