-
हाई-टेक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विस्फोट के दौरान घायल पति ने तोड़ा था दम
भुवनेश्वर। अपने पति की हाल ही में मृत्यु के बाद खुर्दा के जटनी के नुआगांव गांव में एक महिला ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान दिलीप सामंतराय की पत्नी सुना सामंतराय के रूप में की गई है। इस जोड़े की शादी को दो साल हो गए थे और उनका कोई बच्चा नहीं था। जानकारी के मुताबिक, जटनी के बंग गांव के रहने वाले दिलीप की शुक्रवार को भुवनेश्वर के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विस्फोट के बाद मौत हो गई थी। वह आउट डोर एसी में गैस भरने के दौरान घायल हो गये थे। इस दौरान कंटेनर फट गया और दिलीप समेत अस्पताल के तीन कर्मचारी घायल हो गए। बाद में दिलीप ने दम तोड़ दिया था। सूत्रों ने कहा कि दिलीप की मौत के बाद सुना उदास थी और जटनी के नुआगांव में अपने पिता के घर पर रह रही थी। अब वह इस दुःख को बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने सोमवार को कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगा ली। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
