भुवनेश्वर। भुवनेश्वर उत्कल-अनुज हिन्दी वाचनालय में 2023 वर्ष की विदाई एवं नूतन वर्ष 2024 के स्वागत में स्थानीय हिन्दी कवियों द्वारा स्वरचित कवितापाठ आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता वाचनालय के मुख्य संरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा ने की। आयोजन की प्रारंभिक जानकारी देते हुए अशोक पाण्डेय ने बताया कि 2015 से लेकर 2023 तक की वाचनालय की गतिविधियों की यात्रा सुखद यात्रा सिद्ध हुई जिसमें समय-समय पर वाचनालय की ओर से हिन्दी राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा का वाचनालय में आगमन चिर स्मरणीय रहा। आज भुवनेश्वर में इस वाचनालय के द्वारा ओड़िया साहित्य और ओड़िया साहित्यकारों को हिन्दी अनुवाद के माध्यम से सतत बढ़ावा दिया जा रहा है। वाचनालय में स्थानीय सभी हिन्दी समाचारपत्र तथा राष्ट्रीय स्तर की हिन्दी पत्रिकाएं आदि उपलब्ध हैं। यह आयोजन देश के कलम के शक्तिबोध तथा सौंदर्यबोध को बढ़ावा देने के खयाल से किया गया। इस अवसर पर किशन खण्डेलवाल, रामकिशोर शर्मा, स्मिता कानूनगो, विक्रमादित्य सिंह, विनोद कुमार, सुधांशु बाला, मनीष पाण्डेय, अमिता सिंह, डॉ निधि गर्ग, कुलदीप गुप्ता और सोनाली त्रिपाठी आदि ने अपनी-अपनी कविताओं का वाचन किया। इस मौके पर सीमा गुप्ता, सीमा अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, घनश्याम दास अग्रवाल, कमल चौधरी तथा प्रकाश बेताला आदि उपस्थित थे। किशन खण्डेलवाल ने आभार प्रदर्शन किया।
Check Also
खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
