Home / Odisha / ओडिशा के जंगल में दिखा काला जगुआर

ओडिशा के जंगल में दिखा काला जगुआर

नयागढ़। ओडिशा के एक जंगल में दुर्लभ काला जगुआर देखने को मिला है। उसकी तस्वीर राज्य में चल रही बाघ गणना के दौरान ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सुशांत नंद ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस काले जगुआर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि ओडिशा में चल रही कैमरा ट्रैप बाघ जनगणना हमारे राज्य में जंगली जीवों की कुछ रोमांचक और अप्रत्याशित उपस्थिति को सामने ला रही है।

हालांकि पीसीसीएफ ने उस जंगल का नाम नहीं बताया है, जहां इस दुर्लभ प्रजाति को देखा गया था, लेकिन बताया गया कि इसे ओडिशा के मध्य भाग के एक जंगल में देखा गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे कुछ पहले गजपति जिले में एक रॉयल बंगाल टाइगर को कैमरे में देखा गया था। यह चार राज्यों को पार करते हुए दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करके ओडिशा पहुंचा था।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …