Home / Odisha / ऊर्जा मंत्री प्रताप केसरी देव ने की बिजली व्यवस्था की समीक्षा

ऊर्जा मंत्री प्रताप केसरी देव ने की बिजली व्यवस्था की समीक्षा

भुवनेश्वर। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रताप केसरी देव ने आज कटक व ब्रह्मपुर नगर निगम की बिजली व्यवस्था के बारे में समीक्षा की। राज्य के ऊर्जा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में इन दोनों नगर निगम में बिजली आपूर्ति, नये ट्रान्स्फार्मरों की स्थापना, ग्राहकों को लगातार बिजली आपूर्ति, बिजली की टैरिफ आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में ब्रह्मपुर के विधायक विक्रम कुमार पंडा, कटक के मेयर सुभाष सिंह, ब्रह्मपुर की मेयर संघमित्रा दलेई, ब्रह्मपुर नगर निगम के कमिश्नर जे. सोनाल, टीपीसीओडीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …