Home / Odisha / भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा – रघुवर दास

भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा – रघुवर दास

  • राज्यपाल ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं

  •  22/11 के शहीदों और नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा है कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। इसने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। राज्यपाल ने आज संविधान दिवस पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उक्त बातें कहीं हैं। उन्होंने ट्विट कर लिखा है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ग्रन्थ भारतीय संविधान को समर्पित ‘संविधान दिवस’ की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान निर्माण से जुड़े सभी महान विभूतियों को नमन।

इसके साथ ही राज्यपाल ने आज 26/11 के आतंकी हमले में शहीद जवानों और लोगों को भी याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर ताज होटल पर किए गए हमले की तस्वीर साझा करते हुए अपनी श्रद्धांजलि की है। उन्होंने लिखा है कि 226/11 के मुंबई आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्य अर्पण करने वाले सभी वीर जवानों एवं नागरिकों विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि।

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …