Home / Odisha / टीपीएनओडीएल ने बाल दिवस मनाया
टीपीएनओडीएल ने बाल दिवस मनाया
टीपीएनओडीएल ने बाल दिवस मनाया

टीपीएनओडीएल ने बाल दिवस मनाया

बालेश्वर। टाटा पॉवर नॉर्थ ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीएनओडीएल) ने बाल दिवस पर  ‘बच्चा पार्टी‘ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बालेश्वर सहित बारिपदा, भद्रक, केंदुझर और जाजपुर, बौध मंडलों में आयोजित किया गया। छोटे बच्चों ने इसमें भाग लिया। बच्चों के बीच संगीत, नृत्य, अभिनय एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं इस मौके पर उन्हें कंपनी की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया। टीपीएनओडीएल के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख श्रीवल्लभ सिंह ने बालेश्वर के उत्कल कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में स्टीफन हेम्ब्रम, मणिभूषण प्रसाद, बिरंची नारायण साहू सहित टीपीएनओडीएल के अधिकारी उपस्थित थे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …