Home / Odisha / छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक राजमार्ग 8 लेन का आर्थिक कारिडर करने की मांग

छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक राजमार्ग 8 लेन का आर्थिक कारिडर करने की मांग

  • केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री को प्रधान ने लिखा पत्र

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से तालचेर के बह्लर तक के राजमार्ग को 8 लेन का आर्थिक कारिडर बनाया जाए। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है।

प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि रायगढ़ से तालचेर के बह्रर तक 3 सौ किमी का राजमार्ग तीन प्रमुख औद्योगिक इलाका इब घाटी, हीराकुद व तालचेर- अनुगूल जैसे औद्यगिक क्षेत्र को जोड़ता है। थर्मल बिजली केन्द्र, लौह, एलुमिनियम, कोयला खदान के साथ-साथ अनेक उद्योग इस राजमार्ग पर है। वर्तमान समय में इस इलाके में तेजी से औद्योगीकिकरण व आर्थिक कार्य में तेजी आ रही है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-31 दिसंबर को समाप्त होगा डीजीपी सुनील बंसल का कार्यकाल

इसका लाभ केवल छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक ही नहीं बल्कि पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। आगामी दिनों में इस मार्ग पर माल परिवहन व औद्यगिक परिवहन की मात्रा बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए इस राजमार्ग को 8 लेन वाला आर्थिक कारिडर बनाया जाए। इससे न सिर्फ इलाके की बल्कि पूरे देश की आर्थिक विकास होग सकेगा।

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …