Home / Odisha / डंपिंग यार्ड को लेकर भुवनेश्वर नगर निगम से रिपोर्ट तलब
भुवनेश्वर नगर निगम

डंपिंग यार्ड को लेकर भुवनेश्वर नगर निगम से रिपोर्ट तलब

  • ओडिशा मानवाधिकार आयोग ने भेजी नोटिस

  • 11 दिसंबर कर रिपोर्ट देने के निर्देश

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित मंचेश्वर के निकट डंपिंग यार्ड किये जाने को लेकर ओडिशा मानवाधिकर आयोग ने भुवनेश्वर नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने नोटिस जारी करते हुए इस मामले में 11 दिसंबर तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

मंचेश्वर रेलवे कॉलोनी में इस डंपिंग यार्ड को लेकर अस्वस्थ पर्यावरण बनने के कारण स्थानीय लोग ओडिशा मानवाधिकार आयोग के पास भुवनेश्वर नगर निगम के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे थे। आयोग ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बीएमसी को 11 दिसंबर तक रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-भारत ने दूसरी बार जीती महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएमसी द्वारा मंचेश्वर इलाके में कूड़े को जमा किया जा रहा है। कूड़े की मात्रा प्रतिदिन बढ़ रही है तथा यह पहाड़ जैसा हो चुका है। इसे यहां से हटाने की मांग करने पर समय टाला जा रहा है। इस कारण इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए यहां रहना दूभर हो रहा है।

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …