भुवनेश्वर – ओडिशा के छह तटीय जिले बालेश्वर, भद्रक, पुरी, गंजाम, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर व चिलिका झील से लगे नयागढ़ व खोर्धा में राज्य सरकार के ओसडमा द्वारा कुल 694 तूफान व बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा भारतीय रेड क्रास द्वारा कुल 65 तूफान आश्रय स्थलों का निर्माण किया गया है। राज्य के राजस्व व आपदा प्रशमन मंत्री सुदाम मरांडी ने विधानसभा में यह जानकारी दी। विधायक अनंत दास द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल व अन्य विधायकों के उत्तर में मरांडी ने बताया कि संसाधनों को ध्यान में रखकर तटीय ओडिशा में नये आश्रय स्थलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल तटीय जिलों में नये आश्रय स्थलों के निर्माण का कोई प्रस्ताव नहीं है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
