भुवनेश्वर – कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने पुरी के गोवर्धन मठ के प्रवक्ता मनोज रथ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की नोटिस दी है। प्रश्नकाल का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने मिश्र को बोलने की अनुमति दी। मिश्र ने कहा कि हिन्दु रिलिजियस एंडावमेंट एक्ट में संशोधन के संबंध में बोलते हुए उन्होंने जो बातें कही थीं, उस पर अपने आप को शंकराचार्य का प्रवक्ता बताने वाले मनोज रथ ने अपमानजनक टिप्पणी की है। यह विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है। इसके जरिये परोक्ष में उन्हें धमकी दी गई है। यह उनके विशेषाधिकार का हनन है। विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने कहा कि इस बारे में उनका पत्र प्राप्त हुआ है। इस बारे में विचार करने के बाद वह इस पर निर्णय लेंगे।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
