Home / Odisha / टोकन व्यवस्था के खिलाफ किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया, यातायात ठप

टोकन व्यवस्था के खिलाफ किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया, यातायात ठप

  • बिना टोकेन के भी धान की खरीद का मंत्री-विधायक ने दिया आश्वासन

संबलपुर- धान संग्रह के क्षेत्र में जारी टोकन व्यवस्था का विरोध करते हुए गुरुवार को किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-6 को जाम कर दिया। गुरुवार की दोपहर जिला कृषक सुरक्षा संगठन के बैनर तले सैकड़ों किसान बरेईपाली में जमा हुए और कुछ समय बाद ही सड़क जाम कर दिया। आंदोलित किसान प्रदेश सरकार के तानाशाह रवैए के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे। किसानों के इस आंदोलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गई। मार्ग के दोनों छोर पर वाहनो की लंबी कतार लग गई। यात्री बस एवं वाहनों में सफर कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की खबर पाकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी किसानों के पास पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, किन्तु किसान अपनी मांग पर अडिग रहे। बाद में मंत्री सुशांत सिंह और रेढ़ाखोल विधायक रोहित पुजारी मौके पर पहुंचे तथा आश्वासन दिया कि बिना टोकेन के भी धान की खरीद होगी। इसके बाद किसानों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …