Home / Odisha / भाजपा विधायकों के निलंबन का कांग्रेस ने किया विरोध

भाजपा विधायकों के निलंबन का कांग्रेस ने किया विरोध

भुवनेश्वर। विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम पर दाल फेंकने के आरोप में भाजपा के दो विधायकों को निलंबित किए जाने का कांग्रेस ने विरोध किया है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद वाहिनिपति ने कहा कि हम इस निलंबन का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सामने गांव साथी से लेकर डाक्टरों का आंदोलन चल रहा है। हम उनके संबंध में सदन में चर्चा चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार इन विषयों पर चर्चा से बचना चाहती है। यही कारण है कि वह चर्चा से बचने के लिए सदन को बार बार स्थगित कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …