Home / Odisha / ब्रह्मपुर नगर निगम के पूर्व मेयर पर बम से हमला

ब्रह्मपुर नगर निगम के पूर्व मेयर पर बम से हमला

  • बाल-बाल बचे शिव शंकर दास, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

ब्रह्मपुर। ब्रह्मपुर नगर निगम के पूर्व मेयर शिव शंकर दास पर शुक्रवार की रात बम से हमला किया गया। हालांकि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर बम फेंक दिया था।

यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोसानिनुआगांव पुलिस थानांतर्गत बड़साही के पास हुई। उस समय दास घर लौट रहे थे। बम के हमले में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि बम हमले के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया था, लेकिन आशंका है कि यह राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। इस बीच सूचना मिलने पर टाउन पुलिस एसडीपीओ राजीव लोचन पंडा, गोसानिनुआगांव पुलिस प्रभारी स्मृति प्रवाह प्रधान और टाउन पुलिस प्रभारी सुरेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

दास ने गोसानिनुआगांव थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी है। गौरतलब है कि दास पर पहले भी कुछ बदमाशों ने इस तरह का हमला किया था। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा बीमार है। मैं कल रात एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज कराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बड़साही के पास मेरी कार पर बम फेंका और मौके से भाग गए। चूंकि मैं पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हूं, इसलिए कुछ लोगों ने ईर्ष्या के कारण मुझ पर हमला किया होगा। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …