Home / Odisha / आंध्र में सड़क दुर्घटना में ओडिशा के चार की मौत, तीन घायल

आंध्र में सड़क दुर्घटना में ओडिशा के चार की मौत, तीन घायल

  • मृतकों में एक महिला भी शामिल, सभी मृतक केंद्रापड़ा के निवासी

भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना में ओडिशा के चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान उमेश चंद्र साहू, रश्मिता साहू, त्रिलोचन नायक और विजय नायक के रूप में की गई है। ये सभी ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले के पट्टामुंडई इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

बताया गया है कि सुबह चित्तूर तिरूपति राजमार्ग पर एक एम्बुलेंस ने एक तेल टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे। सुबह-सुबह एम्बुलेंस से लौटते समय तेलगुंडला पल्ले गांव के पास यह हादसा हुआ। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए चित्तूर सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

https://indoasiantimes.com/index.php/news-23668/

Share this news

About admin

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …