Home / Odisha / रिश्वत लेते सहकारी सेक्शन अधिकारी रंगे हाथों पकड़ाया

रिश्वत लेते सहकारी सेक्शन अधिकारी रंगे हाथों पकड़ाया

भुवनेश्वर। राज्य के जल संसाधन विभाग के सर्वोच्च अभियंता कार्य़ालय में सहकारी सेक्शन अधिकारी सौम्यरंजन दाश को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एक गृह निर्माण लोन से संबंधित फाइल को प्रोसेस करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आज पैसे देते समय विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। उनसे सारे पैसे बरामद कर लिया गया है। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति के एंगल के साथ भी जांच शुरू कर दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …