Home / Odisha / पूर्व विधायक पर धमकी देने का आरोप

पूर्व विधायक पर धमकी देने का आरोप

  •  पीड़ित परिवार ने एक व्यक्ति की मौत के मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप भी लगाया

भद्रक। एक परिवार ने पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल पर धमकी देने और एक व्यक्ति की मौत के मामले में झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि कंचनखिया गांव के लिपिका बारिक के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनका एक समूह के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। लिपिका का आरोप है कि पूर्व विधायक कथित तौर पर मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं और अपने सहयोगियों के माध्यम से धमकियां दे रहे हैं।

कोई अन्य विकल्प न होने पर लिपिका के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए भद्रक एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। हालांकि वरिष्ठ पुलिसकर्मी से आवश्यक आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने अपना विरोध समाप्त कर दिया। लिपिका और उनके परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर एसपी और पूर्व विधायक की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी थी। लिपिका ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक मुक्तिकांत मंडल के भतीजे और अन्य लोग हमारे घर को जलाने आए थे। जब मेरे दादा ने हस्तक्षेप किया, तो वे मौके से भाग गए। हमारे पास उपयुक्त वीडियो है, जिनमें उपद्रवियों को गालियां देते हुए सुना जा सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …