Home / Odisha / मयूरभंज में चालक के संतुलन खोने से बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

मयूरभंज में चालक के संतुलन खोने से बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले में चालक के संतुलन खोने से एक बस सड़क से नीचे गिर गई, जिससे 10 यात्री सामान्य रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें केसीपुर अस्पताल में भर्ती करा कर प्राथमिक चिकित्सा प्रदान किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयूरभंज जिले के बेतनटी थाना क्षेत्र में केसीपुर के निकट जगन्नाथ नामक एक यात्रीवाहक बस जलेश्वर से बारिपदा लौट रही थी। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इस दौरान चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस राजमार्ग से नीचे चली गई। इस बारे में सूचना मिलते ही बेतनटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को बाहर निकाला। बस के चालक का कहना है कि बस का स्टियरिंग जाम हो जाने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …