Home / Odisha / असित त्रिपाठी तीसरी बार भुवनेश्वर क्लब के अध्यक्ष बने

असित त्रिपाठी तीसरी बार भुवनेश्वर क्लब के अध्यक्ष बने

  •  प्रगति मोहंती उपाध्यक्ष, अशोक मिश्र सचिव और पार्थजीत पटनायक संयुक्त सचिव चुने गए

  • संजय लाठ समेत छह कार्यकारी सदस्य भी निर्वाचित

भुवनेश्वर। पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव असित त्रिपाठी को भुवनेश्वर क्लब के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।

सेवानिवृत्त नौकरशाह असित त्रिपाठी को लगातार तीसरे वर्ष इस विशिष्ट क्लब का प्रमुख चुना गया है। रविवार को यहां हुए चुनाव में त्रिपाठी ने अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी तपेश राय को भारी अंतर से हराया है। मतदान में 1100 से अधिक सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिनमें से त्रिपाठी को 900 से अधिक वोट मिले।

इसी तरह से प्रगति मोहंती को भुवनेश्वर क्लब का उपाध्यक्ष, अशोक मिश्र को सचिव और रिपुल पटनायक को संयुक्त सचिव चुना गया है।

इसके अलावा, मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर के अध्यक्ष तथा उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजय लाठ, देवव्रत बिश्वाल, पीवी मोहन, मानस रंजन दाश, प्रशांत नाथ तथा टुटुल किशोर दास को भुवनेश्वर क्लब की कार्यकारी समिति (ईसी) के सदस्यों के रूप में चुना गया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …