Home / Odisha / अशोक सिपानी टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन कटक के नए अध्यक्ष बने

अशोक सिपानी टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन कटक के नए अध्यक्ष बने

  • बधाई देने वालों का सिलसिला जारी, कपड़े व्यापारियों में छाई खुशी की लहर

कटक। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कटक के जाने-माने समाजसेवी अशोक सिपानी टेक्सटाइल्स मर्चेंट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उनका चयन सत्र 2-23-25 के लिए हुआ है। कल रविवार को जुबली टावर स्थित टेक्सटाइल्स मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यालय में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अशोक सिपानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। चुनाव जीतने  के बाद स्थानीय लोगों एवं व्यापारी भाइयों का बधाई देने का सिलसिला जारी है। अशोक सिपानी ने इस जीत श्रेय सभी को देते हुए अपने सभी भाई बंधुओं एवं सगे संबंधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहकर अपनी सेवा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत सभी है। आज तक एसोसिएशन के विकास में जो काम नहीं हो पाया है या जो काम अधूरा है, उसको पूरा किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि टेक्सटाइल मर्चेंट एसोसिएशन के नए पदाधिकारी का जल्द ही शपथ समारोह भव्य रूप में आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस प्रशासन के कई  आला अधिकारी से लेकर कई दिग्गज राजनेताओं के  शामिल होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …