Home / Odisha / मयूरभंज में टाटा मैजिक पलटी, 20 मजदूर घायल

मयूरभंज में टाटा मैजिक पलटी, 20 मजदूर घायल

बारिपदा। मयूरभंज जिले के ठाकुरमुंडा के पास टाटा मैजिक वाहन के पलट जाने से 20 से अधिक मजदूर घायल हो गये हैं। इसमें से सात लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाकुरमुंडा से दो किलोमीटर दूर ठाकुरमुंडा-आनंदपुर रास्ते के जुडांब घाटी के निकट यह हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुरमुंडा प्रखंड के चंपाझर ग्राम पंचाय़त के अधीन जड़ीपदा गांव से श्रमिकों को लेकर एक टाटा मैजिक वाहन भद्रक जिले के बंत के पास स्थित केंदुआ गांव जा रही थी। घाटी से उतरने के बाद वाहन का एक पहिया फट गया। इस कारण संतुलन खो कर वाहन पलट गया। सुबह लगभग साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ।

इस बारे में जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम वहां पहुंची। घायलों को वहां से एंबुलेंस के जरिये ठाकुरमुंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें सात लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें करंजिया व आनन्दपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …