Home / Odisha / श्रीजगन्नाथ मेडिकल कॉलेज में रैगिंग

श्रीजगन्नाथ मेडिकल कॉलेज में रैगिंग

  • थाने में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुरी। पुरी श्रीजगन्नाथ मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक छात्र ने अपने कुछ सीनियर्स पर रैगिंग के गंभीर आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर मेडिकल कॉलेज के डीन ने पेंथाकाटा मरीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और रैगिंग के आरोप की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रथम वर्ष के छात्र के आरोप के मुताबिक, दूसरे वर्ष के कुछ छात्रों ने जबरन उसकी दाढ़ी काट दी और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपों के बाद कॉलेज के डीन ने कथित तौर पर एंटी-रैगिंग कमेटी के साथ इस मामले पर चर्चा की। इसके बाद कॉलेज अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुरी के एसडीपीओ ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। हालाकि, इस मामले पर कॉलेज अधिकारियों से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …