Home / Odisha / कटक के पत्रकारों ने सुनीति मुंड के प्रति आभार जताया

कटक के पत्रकारों ने सुनीति मुंड के प्रति आभार जताया

  • पत्रकारों के बीच समन्वय रखने पर जोर

कटक। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के लिए विशेष पैकेज की मांग उठाने के लिए कटक के पत्रकारों ने भाजपा नेत्री डा सुनीति मुंड के प्रति आभार जताया है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में काम करने के बावजूद पत्रकार, साहित्यकार और आप्रवासी लोगों के लिए कोई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा नेत्री ने वित्त मंत्री के समय इन वर्गों के लिए जो मांग उठाई है, उसके प्रति हम सभी आभारी हैं। इसके साथ ही वक्ताओं ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्य कर रहे पत्रकारों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति में फंसे पत्रकारों की मदद करने को कहा गया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कटक सर्किट हाउस में पत्रकारों द्वारा आयोजित आवश्यक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ पत्रकार शैलेश कुमार वर्मा ने राज्य एवं केंद्र दोनों सरकारों द्वारा लागू की गई योजना में पत्रकारों को शामिल करने की अपील की है। इसके साथ ही भाजपा नेत्री सुनीति मुंड का भी आभार जताया। युवा पत्रकार दिलीप पति ने पत्रकारों की समस्या बताते हुए कहा कि आज के दिन में जो सुविधा पत्रकारों की मिलनी चाहिए, वह नहीं के बराबर हैं और अपनी बात रखते-रखते वह भावुक हो गए और उनकी आंखें भी नाम हो गईं और आंसू भी टपक पड़े। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दास, सरोज मलिक, अशोक विश्वास सहित दुर्लभ महाराणा, पूर्णेन्दु प्रधान, आरबेग, प्रदीप घड़ेई, विश्वमय नंद, नारायण सिन्हा, जितेंद्र पंडा, निरंजन पटनायक, गौतम साहू, सैय्यद हुसैन, बीके जेना एवं अभिषेक सिंह सहित दर्जनों पत्रकार शामिल थे। 

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …