Home / Odisha / नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भुवनेश्वर की बैठक आयोजित

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भुवनेश्वर की बैठक आयोजित

  • नागरिक पत्रिका के 5वें अंक का विमोचन

  • कवि विक्रमादित्य सिंह, कवि विनोद कुमार, कवयित्री सोनाली त्रिपाठी, लेखक शैलेंद्र कुमार एवं अविनाश दाश सम्मानित

भुवनेश्वर। गृह मंत्रालय के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भुवनेश्वर की 73वीं बैठक का आयोजन ओडिशा के खनिज एवं सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर “नागरिक” नामक पत्रिका के 5वें अंक का विमोचन किया गया। इसके अंतर्गत भुवनेश्वर स्थित सभी केन्द्र सरकार के कार्यालय द्वारा प्रदत्त रचनाएं प्रकाशित हुईं। अनंत किशोर बेहरा, नराकास अध्यक्ष-सह-प्रधान महालेखाकार के कर कमलों से कवि विक्रमादित्य सिंह, कवि विनोद कुमार, कवयित्री सोनाली त्रिपाठी, लेखक शैलेंद्र कुमार (महालेखाकार का कार्यालय) एवं अविनाश दाश (होटल प्रबंधन खान-पान संस्थान) को अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कवियों एवं लेखकों के लिए इस तरह का भावमय समागम भविष्य में नवोदित कवियों और लेखकों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर नए आयाम स्थापित करेगा। बातचीत में कवि विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि भाषा, भावों और विचारों की संवाहक होती है। इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य भी भाषा के माध्यम से अंतस के भावों का विस्तार करना है और केन्द्र सरकार के सभी कर्मियों एवं उनके परिजनों में छुपी प्रतिभा को उजागर करना है।

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …