Home / Odisha / ब्रह्मपुर में चोरी की 13 मोटरसाइकिल और 57 मोबाइल बरामद, पांच गिरफ्तार

ब्रह्मपुर में चोरी की 13 मोटरसाइकिल और 57 मोबाइल बरामद, पांच गिरफ्तार

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर पुलिस ने चोरी की 13 मोटरसाइकिलों और 57 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान एल शिवा रेड्डी, उपेंद्र नायक, दो 17 वर्षीय नाबालिग और श्रीकांड पाढ़ी के रूप में हुई है। नाबालिग होने के कारण दो आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। ब्रह्मपुर से पुलिस अधीक्षक डा सरवन विवेक एम ने बताया कि एक मामले की जांच के लिए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उसके आधार पर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों के पास से 57 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

 

Share this news

About admin

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …