Home / Odisha / मामस, भुवनेश्वर का दो दिवसीय सावन मेला का उद्घाटन

मामस, भुवनेश्वर का दो दिवसीय सावन मेला का उद्घाटन

भुवनेश्वर। स्थानीय भुवनेश्वर क्लब, यूनिट-6 में मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में तथा समिति की सभी महिला सदस्यों के सहयोग से दो दिवसीय सावन मेला सह फेस्टा का उद्घाटन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ मिनती बेहरा, चेयरपर्शन ओडिशा महिला आयोग तथा सम्मानित अतिथि प्रीति अग्रवाल, सीएचडब्लूएन चेयरपर्शन थीं, जिन्होंने मेले में आकर ईशपूजन किया, सभी स्टालों का अवलोकन किया तथा आयोजन को घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। गौरतलब है कि आयोजित सावन मेले में दिल्ली, कोलकाता समेत स्थानीय कुल 44 स्टॉल लगे हैं, जिस पर अत्याधिनिक ड्रेस, ज्वेलरी, साड़ियां, राखी, होम डेकोर, माउथ फ्रेशनर आदि उपलब्ध हैं। नीलम अग्रवाल ने बताया कि मामस, भुवनेश्वर पिछले लगभग 22 वर्षों से यह सावन मेला आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है। मेला आज सायंकाल 9.00 बजे तक चलेगा, जबकि दो अगस्त को यह मेला 11.00 बजे दिन से खुलेगा और सायंकाल 9.00 बजे तक चलेगा।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …