Home / Odisha / बैजयंत पंडा लगातार तीसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

बैजयंत पंडा लगातार तीसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। बैजयंत पंडा को तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में अमित शाह के कार्यकाल के दौरान पंडा को पहली बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया था। पंडा को 2022 में जेपी नड्डा द्वारा फिर से नियुक्त किया गया था। यह तीसरी बार है जब उन्हें पार्टी के इसी पद पर नियुक्त किया गया है। ओडिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडा के अलावा 12 अन्य नेताओं को भी भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नड्डा द्वारा घोषित 38 सदस्यों की टीम में ओडिशा के एक मात्र नेता हैं। वर्तमान में पंडा दिल्ली व असम के प्रभारी की जिम्म्दारी संभाल रहे हैं। पार्टी द्वारा फिर से उन पर विश्वास व्यक्त करने के कारण पंडा ने नेतृत्व प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …