Home / Odisha / भारी बारिश से मालकानगिरि में भूस्खलन

भारी बारिश से मालकानगिरि में भूस्खलन

  • 19 गांवों का सड़क संचार टूटा

  • कई पुलों पर पानी बहने से वाहनों की आवाजाही ठप

मालकानगिरि। ओडिशा में हो रही लगातार बारिश से गुरुवार को मालकानगिरि के बयपड़ा घाट पर भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और नाकामामुडी ग्राम पंचायत के 19 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। भूस्खलन के कारण उन गांवों को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क अवरुद्ध हो गई है। उन गांवों में 3,000 से ज्यादा लोग रहते हैं। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने भूस्खलन के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को घाट की स्थिति की जानकारी थी, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से कोई काम नहीं किया गया।

इसके अलावा पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश के कारण जिले के प्रमुख इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जल जमाव और सड़कों के डूबने के कारण बड़े हिस्से का संपर्क टूट गया है।

मालकानगिरि जिला मुख्यालय शहर से बालिमेला, कालीमेला और मोटू कस्बों तक सड़क संपर्क टूट गया है। कई नाले-नदियों का पानी पुलों पर बह रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

गोरा पुल के पानी में डूब जाने से स्वाभिमान आंचल में अंद्रापल्ली ग्राम पंचायत का संचार प्रभावित हो गया है।

Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …