Home / Odisha / बालेश्वर रेल हादसे में मृतकों की संख्या 293 हुई

बालेश्वर रेल हादसे में मृतकों की संख्या 293 हुई

  • एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य मरीज ने दम तोड़ा

  • कुल 22 पीड़ितों का चल रहा है इलाज

इण्डो एशियन टाइम्स, कटक।

बालेश्वर जिले के बाहनगा में हुए रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है। एक अन्य यात्री ने गुरुवार को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान बिहार के जमुई निवासी मनीष कुमार (24) के रूप में हुई। पीड़िता को गंभीर चोटों के कारण 3 जून को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सेंट्रल आईसीयू में इलाज के दौरान आज दोपहर करीब 1.30 बजे उसका निधन हो गया। अब तक हादसे के शिकार पांच लोगों ने एससीबी एमसीएच में दम तोड़ दिया है। वर्तमान में एससीबी एमसीएच में कुल 22 पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जिनमें से पांच आईसीयू में हैं और 17 विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि दो जून को बालेश्वर जिले के बाहनगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थीं।

Share this news

About admin

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …