Home / Odisha / कोरोना मुकाबला के लिए कंट्रैक्चुअल डाक्टर होंगे नियुक्त

कोरोना मुकाबला के लिए कंट्रैक्चुअल डाक्टर होंगे नियुक्त

  • स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों को भी नियुक्ति देने का राज्य सरकार का निर्णय

भुवनेश्वर. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाये जाने के बीच प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कंट्रैक्ट पर डाक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों को नियुक्ति देने का निर्णय किया है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से कहा गया है कि कंट्रैक्ट पर डाक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों को आगामी 30 जून तक नियुक्ति दी जाएगी. आवश्यक होने पर उनके कंट्रैक्ट को बढ़ाया भी जा सकता है. सेवानिवृत्त लोग भी इसमें आवेदन कर सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन करनेके लिए इच्छुक डाक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट पर जाकर वहा दिये गये आवेदन करने के फार्मट के जरिये आवेदन कर सकते हैं. वे अपने-अपने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास आवेदन दे सकते हैं. वे उनके ईमेल आईडी पर मेल भी कर सकते हैं. उनके शैक्षणिक योग्यता, आयु, परिचय, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन, अन्य रजिस्ट्रेशन व फोटोग्राफ को ईमेल कर सकते हैं.

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …