Home / Odisha / गीता प्रेस की पूरी टीम को प्रधान ने दी शुभकामनाएं

गीता प्रेस की पूरी टीम को प्रधान ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने वर्ष 2021 के लिए ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्राप्त करने पर गीता प्रेस की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि वर्ष 2021 के लिए ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्राप्त करने पर गीता प्रेस की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। सनातन धर्म के संवर्धन और सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में गीता प्रेस का अद्वितीय योगदान रहा है। गांधीवादी आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने व सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के गीता प्रेस के अथक प्रयासों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एक उचित सम्मान है।

Share this news

About admin

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …