Home / Odisha / केसिंगा में मालगाड़ी के कई डिब्बे हुए अलग

केसिंगा में मालगाड़ी के कई डिब्बे हुए अलग

  • लोको पायलटों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

भुवनेश्वर। ओडिशा के कलाहांडी जिले में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे एक-दूसरे से अलग हो गए। यह घटना केसिंगा रेलवे स्टेशन के पास हुई। हालांकि इस दौरान मालगाड़ी के लोको पायलटों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार दामनजोड़ी से अनुगूल जा रही एल्युमिनियम मालगाड़ी के कई डिब्बे बीच से अलग हो गए। इस दौरान ट्रेन स्टेशन पार कर रही थी। खबर है कि अचानक लोको पायलटों ने वैगनों को अलग होते देखा और तुरंत ट्रेन को रोक दिया। बाद में वैगनों को जोड़ा गया। इस बीच मामले की जानकारी लेने के लिए रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …