Home / Odisha / चार दिवसीय ओडिशा प्रवास पर रहेंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक

चार दिवसीय ओडिशा प्रवास पर रहेंगे छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक

  • विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत कलाहांडी, बंलागीर, बरगढ़ एवं संबलपुर लोकसभा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चालाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दी गई दायित्वों का निर्वहन करते हुए 8 जून से 11 जून तक ओडिशा राज्य के पांच लोकसभा पर द्वितीय प्रवास करेंगे।

 कौशिक अपने प्रवास के दौरान कलाहांडी, बंलागीर, बरगढ़ एवं संबलपुर लोकसभा में आयोजित कार्यकर्ताओं से भेंट, लाभार्थी सम्मेलन, व्यवसायिक बैठक, प्रेसवार्ता एवं प्रबुद्ध लोगों से मुलाक़ात जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।

पूर्व विधानसभाध्यक्ष कौशिक प्रत्येक दिन अलग- अलग लोकसभा प्रवास पर रहेंगे। दिनांक   8 जून को कलाहांडी लोकसभा में आगमन होंगे एवं आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, दिनांक 9 जून को बलांगीर लोकसभा एवं दिनांक 10 बरगढ़  लोकसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दिनांक 11 जून को संबलपुर लोकसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …