Home / Odisha / प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल में किया घटनास्थल का दौरा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल में किया घटनास्थल का दौरा

  • पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी भी पहुंची

बालेश्वर। जिले के बाहनगा के निकट कल रात हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद आज स्थिति का निरीक्षण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप षाड़ंती, ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, ओडिशा के  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंची। आज सुबह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज बालेश्वर जिले के बाहनगा के निकट ट्रेन हादसा स्थल पर पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया। मुख्य़मंत्री वहां पहुंचकर बचाव कार्यों को देखा व बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने वहां रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों व बचाव कार्यों में लगे लोगों से बात की। इसके बाद वह बालेश्वर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचे व वहां घायलों से मिले। पटनायक ने घायलों की शीघ्र आरोग्य लाभ करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चिकित्सा कर रहे डाक्टरों से भी बातचीत की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पटनायक ने बताया कि इस दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना से वह काफी दुःखी हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिस ढंग से लोगों को बचाने के लिए आगे आये, उसके लिए मैं स्थानीय लोगों को धन्यवाद देता हूं।

यह एक दुखद दुर्घटना – रेलमंत्री

वैष्णव ने कहा कि यह एक दुखद दुर्घटना है। हमारी प्रार्थना उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। विभिन्न हिस्सों से पूरी लामबंदी की गई है ताकि बचाव में अधिकतम प्रयास किया जा सके। केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि कटक, भुवनेश्वर या कोलकाता में ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …