Home / Odisha / आसमान छू रहे हैं बस टिकटों के दाम
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आसमान छू रहे हैं बस टिकटों के दाम

  • मुख्य सचिव ने किया सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

भुवनेश्वर। रेल त्रासदी के बीच पुरी और भुवनेश्वर से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली बसों के चालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। बुकिंग एजेंटों ने बस टिकट की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है। यह जानकारी पुरी और भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों ने दी है। उन्होंने कहा कि यहां ऑनलाइन टिकट की कीमत भी सामान्य से बहुत अधिक हैं। इस बात का मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग और पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने बताया कि भुवनेश्वर, बालेश्वर, पुरी और कटक की आरटीओ टीमों ने फंसे यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की है। एसटीए ने कहा कि अगर कोई बस अतिरिक्त किराया वसूल कर रही है और पुरी या भुवनेश्वर से पश्चिम बंगाल जाने वाले लोगों को परेशान कर रही हैं, तो बस मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …