Home / Odisha / नाइट क्लबों और बार में पुलिस की औचक छापेमारी

नाइट क्लबों और बार में पुलिस की औचक छापेमारी

  • सुरक्षित शहर अभियान के हिस्से के रूप में डाला छापा

भुवनेश्वर। कमिश्नरेट पुलिस के एक विशेष दस्ते ने कल शनिवार रात राजधानी भुवनेश्वर में नियमों के खुलेआम उल्लंघन के आरोपों पर विभिन्न नाइट क्लबों और बार में औचक छापेमारी की। बताया गया है कि छापा पुलिस द्वारा शुरू किए गए सुरक्षित शहर अभियान के हिस्से के रूप में किया गया था।

विशेष दस्ते के साथ तीन प्लाटून पुलिस बलों ने चंद्रशेखरपुर, इन्फोसिटी और पाटिया क्षेत्र में कई नाइट क्लबों और बारों पर निर्दिष्ट समय सीमा से परे संचालन करने और ध्वनि सीमा मानदंडों का खुले तौर पर उल्लंघन करने के लिए देर रात छापेमारी की।

पुलिस द्वारा कई बार दी गईं चेतावनियों के बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में बार और नाइट क्लब निर्दिष्ट समय के बाद भी खुले रहते हैं। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान

नाइटक्लब और बार भी खुलेआम आबकारी विभाग की शर्तों का उल्लंघन करते पाए गए।

युवा देर रात नशे की हालत में क्लबों में डांस करते नजर आए। हालांकि इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले नाइटक्लब और बार के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …