Home / Odisha / सुधांशु षाड़ंगी ने अग्निशमन विभाग के निदेशक कार्यभार संभाला

सुधांशु षाड़ंगी ने अग्निशमन विभाग के निदेशक कार्यभार संभाला

कटक। आईपीएस अधिकारी सुधांशु षाड़ंगी ने आज सोमवार को ओडिशा अग्निशमन सेवा विभाग के 54वें निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी को कुछ दिनों पहले राज्य सरकार द्वारा डीजी के पद पर पदोन्नत किया गया था और पिछले सप्ताह उन्हें ओडिशा अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

डॉ सुधाांशु षाड़ंगी ने पूर्व में पुलिस आयुक्त के रूप में कुशलतापूर्वक काम किया है। वह आज सुबह करीब आठ बजे कटक स्थित अग्निशमन विभाग के मुख्यालय पहुंचे और कार्यवाहक निदेशक विनतोष मिश्र से कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि ओडिशा फायर सर्विस विभाग की दक्षता ने देश में प्रतिष्ठा अर्जित की है और आने वाले दिनों में इसे बनाए रखा जाएगा। मीडिया से बात करते हुए डॉ षाड़ंगी ने विभाग की भविष्य की कार्रवाई के बारे में अपना दृष्टिकोण बताया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …