Home / Odisha / बांग्लादेश-म्यांमार में लैंडफॉल कर सकता है चक्रवात मोचा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बांग्लादेश-म्यांमार में लैंडफॉल कर सकता है चक्रवात मोचा

  •  लगातार गंभीर रूप धारण कर रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार गंभीर रूप धारण करते जा रहा है और चक्रवात बनने के बाद यह बांग्लादेश और म्यांमार के बीच लैंडफॉल कर सकता है। यह जानकारी आज यहां मौसम विज्ञानी उमाशंकर दास ने दी। उन्होंने बताया कि

बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र आज उसी क्षेत्र पर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है और लगातार घनीभूत होते हुए डिप्रेशन में तब्दील हो गया है।

विशेष बुलेटिन में कहा गया है कि आज शाम तक दबाव में बदलने के बाद बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और अंडमान सागर के आस-पास के इलाकों में इसके एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

इस सिस्टम के शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके धीरे-धीरे मुड़ने के साथ ही इसके बांग्लादेश-म्यांमार तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में तेज हवाएं चलेंगी तथा मछुआरों के लिए समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 मई के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलेगी तथा झोंके की गति 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि इसके प्रभाव में समुद्र बहुत अशांत है। इसलिए मछुआरों को कहा गया है कि वह समुद्र में नहीं जाएं।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …