Home / Odisha / झारसुगुड़ा दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री, बीजद प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

झारसुगुड़ा दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री, बीजद प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार

भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजू जनता दल के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री तथा बीजद मुखिया नवीन पटनायक रविवार को झारसुगुड़ा के दौरे पर जाएंगे। वह रविवार शाम को साढ़े चार बजे पार्टी प्रत्याशी दिपाली दास के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करेगें। शाम को वह भुवनेश्वर लौटेंगे।

उल्लेखनीय है कि आगामी दस मई को झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। 8 मई को चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …