Home / Odisha / ओडिशा के राजभवन में मना महाराष्ट्र दिवस तथा गुजरात दिवस

ओडिशा के राजभवन में मना महाराष्ट्र दिवस तथा गुजरात दिवस

अशोक पाण्डेय, भुवनेश्वर।
भुवनेश्वर राजभवन में आज सुबह ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल की उपस्थिति में एक मई को महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भुवनेश्वर गुजराती समाज तथा भुवनेश्वर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। भुवनेश्वर राजभवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मौके पर राजभवन के भी अनेक आला अधिकारीगण उपस्थित थे।


अपने संबोधन में समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने बताया कि भारत अनेक प्रदेशोंवाला अखण्ड ऐसा समृद्ध राष्ट्र है, जिसकी विशेषता है अनेकता में एकता। उन्होंने भुवनेश्वर गुजराती समाज तथा महाराष्ट्र मंडल के उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और यह अपील की कि वे अपने अपने जन्म प्रदेश के साथ-साथ अपने कर्म प्रदेश ओडिशा से अपनी आत्मीयता और प्रेम बनाए रखें।

भुवनेश्वर गुजराती समाज के अध्यक्ष हेमंत खट्टर ने बताया कि उन्हें भुवनेश्वर राजभवन आकर बहुत अच्छा लगा। उनको सबसे अच्छा लगा ओडिशा के महामहिम राज्यपाल प्रोफ़ेसर गणेशी लाल जी की आत्मीयता। प्रोफेसर गणेशी लाल जी मात्र एक राज्यपाल ही नहीं हैं अपित वे एक ऐसे आध्यात्मिक पुरुष हैं, जो ज्ञानी और आत्मीयता के प्रेरणा स्त्रोत व संदेशवाहक भी हैं।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …