Home / Odisha / 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अभियंता पकड़ाया

30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अभियंता पकड़ाया

भुवनेश्वर। कटक जिले के बडंबा प्रखंड के कनिष्ठ अभियंता एक ठेकेदार का बिल पास कराने के लिए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों के हाथों रंगेहाथों पकड़े गये। विजिलेंस कार्यालय ने यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनिष्ठ अभियंता बाउरीबंधु परिडा ने एक ठेकेदार का बिल पास नहीं होने दे रहे थे। इसे पास करने के एबज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। ठेकेदार ने इस बारे में विजिलेंस को अवगत कराया था। पूर्व योजना के अनुसार जब वह अपने सरकारी आवास पर 30 हजार रुपये की राशि ले रहे थे, तब विजिलैंस अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …