Home / Odisha / हाइवा और बाइक में टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

हाइवा और बाइक में टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

केंद्रापड़ा। केन्द्रापड़ा जिले के राजकनिका प्रखंड के ओलाभर-कंडिया मार्ग पर एक बाइक और हाइवा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी तो एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को तुरंत राजकनिका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …