Home / Odisha / अनुगूल में हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत

अनुगूल में हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत

  •  गांव में पसरा मातम

अनुगूल। हाथी के हमले जिले के बडकांटकुला गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मूली प्रधान और गौरी राउल के रूप में हुई है। इस घटना से गांव मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज वे अपने घर के पास आम के बगीचे में गई थीं। इसी दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मोली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों ने कहा कि गंभीर रूप से घायल गौरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के बेटे मकर ध्वज राउल ने कहा कि आज मेरी मां और एक अन्य महिला आम के बागीचे में गईं थीं, तभी एक हाथी ने अचानक हमला बोल दिया। घटना की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। अनुगूल के एसीएफ रंजन कुमार बेहरा ने कहा कि यहां तीन हाथी हैं, जिसमें दो नर और एक मादा है। जागरुकता अभियान के बाद भी लोग अभी भी तड़के आम लाने जा रहे हैं। मृतक के परिवार को मुआवजे के रूप में 4 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …