Home / Odisha / राज्य में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे नवीन सरकार –शुक्ल

राज्य में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे नवीन सरकार –शुक्ल

  •  शिक्षा व रोजगार को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

भुवनेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क शुक्ल ने राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर शिक्षा विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भारी संख्या में शिक्षकों के पद रिक्त हैं। बीजद सरकार इन पदों को तत्काल भरने के लिए आवश्यक कदम उठाये। ओडिशा दौरे पर आने वाले शुक्ल ने स्थानीय बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।

शुक्ल ने बताया कि ओडिशा में 2.26 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के 57%पद व डिग्री कॉलेज के 75%पद रिक्त हैं। सरकार को नियुक्ति प्रकिया में कोई दिलचस्पी नहीं।

उन्होंने कहा कि कैंपस में बीजू छात्र जनता के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर आम छात्रों के हकों पर डाका डाल रहे हैं। ऐसे में राज्य में शिक्षा व रोजगार की स्थिति खराब है। विद्यार्थी परिषद युवा व छात्रों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …