Home / Odisha / जाजपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

जाजपुर में सड़क हादसे में दो की मौत

जाजपुर। जिले में बालूखाई के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा आज सुबह चार बजे के आसपास हुआ। इस दौरान एक ट्रेलर ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की जान चली गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रेलर के अगले केबिन में आग लग गई और चालक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेलर का हेल्पर भी आग में झुलस गया था और उसे इलाज के लिए कटक ले जाया जा रहा था, लेकिन दम घुटने से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर चंडीखोल से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पायी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …