Home / Odisha / काला जादू करने के संदेह में एक की हत्या

काला जादू करने के संदेह में एक की हत्या

  •  युवक के हमले में दो अन्य घायल

मयूरभंज। जिले के मोरदा थाना क्षेत्र के जुआलीभंगा पंचायत के कैनाल गांव में काला जादू करने के संदेह में कल रात एक युवक ने हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतक की पहचान गौरी टुडू (70) और घायलों की पहचान कुनी टुडू (42) और कालीचरण टुडू (47) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बीती रात दुर्गा चरण टुडू नामक एक युवक ने तीनों पर उस समय अचानक हमला कर दिया, जब वे अपने घर में बैठे थे। आरोप है कि दुर्गा चरण टुडू ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला किया था, जिससे सत्तर वर्षीय गौरी टुडू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि उसे टुडू परिवार पर शक था कि वे जादू टोना करते हैं और गांव में कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं।

घटना के तुरंत बाद तीनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरी टुडू को मृत घोषित कर दिया। कुनी टुडू और कालीचरण टुडू की हालत बिगड़ने पर उन्हें बारिपदा के पीआरएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल कुनी टुडू और कालीचरण टुडू का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मोरडा थाना आईआईसी पद्मलोचन मनिगराही व चित्रादा चौकी अधिकारी निरंजन सरेन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूछताछ के लिए दुर्गा चरण टुडू को हिरासत में ले लिया। घटना की जांच की जा रही थी।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …