Home / Odisha /  लीक नहीं हुआ है प्रश्नपत्र – समीर रंजन दाश

 लीक नहीं हुआ है प्रश्नपत्र – समीर रंजन दाश

भुवनेश्वर। दसवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने संबंधी प्रतिपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का विद्यालय व जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने खंडन किया है। पत्रकारों के इस संबंधी प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री दाश ने कहा कि परीक्षाओं का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। मुद्रण से जुड़ी कुछ त्रुटियां थीं, जिसे बोर्ड द्वारा कल स्पष्ट किया गया था। इसलिए छात्र छात्राओं को या अभिभावकों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। मूल्यांकन के समय बच्चों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …