Home / Odisha / कोरापुट में 1259 किलोग्राम गांजा जब्त

कोरापुट में 1259 किलोग्राम गांजा जब्त

कोरापुट। ओडिशा के कोरापुट जिले के खड़ापुट गांव में एक घर से 1259 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बताया जाता है कि गांजा घेनू खड़ा नामक एक व्यक्ति के घर में रखा गया था और इसे राज्य के बाहर भेजना था। हालांकि आरोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे और पास के जंगल में भाग गए। जिले की मचकुंड पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 (बी) (ii) (सी) के तहत मामला (32/2023) दर्ज किया है।

Share this news

About desk

Check Also

खेल मंत्री का राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश

   राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को किया संबोधित भुवनेश्वर। ओडिशा के खेल एवं युवा …