Home / Odisha / भाई-भाभी की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तारी

भाई-भाभी की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तारी

बालेश्वर। जिले की पुलिस ने भाई-भाभी की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भाई मधुसूदन बेहरा और उसके सहयोगी मानस जेना के रूप में बतायी गयी है। बताया जाता है कि मधुसूदन ने बुधवार की रात मानस की मदद से अपने भाई रघुनाथ बेहरा (38) और उसकी पत्नी पार्वती (35) की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मधुसूदन ने तीन महीने पहले जमीन के बंटवारे को लेकर रघुनाथ से विवाद के बाद हत्या की साजिश रची थी। रघुनाथ सोरो थाना क्षेत्र के सबीरा के मांझी साही के रहने वाले थे।

पीड़ित रघुनाथ और पार्वती रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद अपने घर से करीब 300 मीटर दूर एक पोल्ट्री फार्म में गए थे। करीब 10-15 मिनट बाद स्थानीय लोगों ने दंपति की चीख-पुकार सुनी और खेत में पहुंचे तो देखा कि दोनों का गला रेता हुआ शव पड़ा है।

सोरो थाने की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के बयान के आधार पर पास के एक जलाशय से अपराध के हथियार बरामद किए गए है। आगे की जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …